{"_id":"696a8df4ecf98e90ee0046af","slug":"the-city-market-is-filled-with-kites-and-the-shouts-of-woh-kaata-that-ones-cut-echo-through-the-air-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-167320-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पतंगों से पटा महानगर का बाजार, वो काटा की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पतंगों से पटा महानगर का बाजार, वो काटा की गूंज
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में पतंगों का बाजार सज गया है। आसमान में भी वो काटा की आवाज सुनाई देने लगी है। जिलेभर में 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन जमकर पतंगबाजी होती है। पतंगें भी पांच रुपये से लेकर 350 रुपये तक में उपलब्ध है।
बाजारों में पतंगों की दुकानों पर भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। दुकानों पर सजी रंगीन व डिजाइनदार पतंगें बच्चों को खूब लुभा रही है। खासतौर छोटे बच्चों को कृष्णा, सर्कस, तिरंगा, मोटू-पतलू, टॉम एंड जेरी और लव माई इंडिया डिजाइन वाली पतंगें सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। युवा भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। पतंग विक्रेता तरण बताते हैं कि हर साल की तरह इस बार भी बसंत पंचमी से पहले पहले अच्छी बिक्री हो रही है। बच्चे डिजाइन वाली पतंगें ज्यादा मांग रहे हैं, जबकि युवा मजबूत धागे और बड़ी पतंगों की खरीदारी कर रहे हैं। पांच रुपये की दिलवाली पतंग से लेकर 250 रुपये की दिलबाज पतंग तक की बिक्री हो रही है। बाज ब्रांड, प्लास्टिक की हैंडमेड पतंग, आरी, अधियल, पवन तथा अद्धा ब्रांड की पतंगों के भी काफी खरीदार हैं। सबसे कम कीमत में कागज की पांच रुपये की पतंग उपलब्ध है।
- पतंगों की कीमत (रुपये में)
साधारण पतंग-5 – 10 प्रति पीस
डिजाइनदार पतंग- 10 – 20 प्रति पीस
बच्चों की कार्टून पतंग- 15 – 20 प्रति पीस
साधारण धागा-150-250 रील( एक हजार गज)
मजबूत धागा- 30 – 50(200 रुपये 550 रुपये(एक रील)
Trending Videos