{"_id":"69bc4c5d7341625330078979","slug":"the-moon-was-not-sighted-eid-will-be-celebrated-tomorrow-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-171683-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नहीं हुए चांद के दीदार, कल मनाई जाएगी ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नहीं हुए चांद के दीदार, कल मनाई जाएगी ईद
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। मुकद्दस रमजान माह पूरा होने के बाद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाया जाएगा। कयास लगाए जा रहे थे कि ईद 20 मार्च की होगी, लेकिन चांद नजर नहीं आने के बाद इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने 30वां रोजा रखे जाने का एलान किया।
ईद का चांद देखने के लिए बृहस्पतिवार की शाम इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में रुइयते हिलाल कमेटी (चांद देखने वाली कमेटी) की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें चांद दिखाई देने के लिए विभिन्न राज्यों में संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से भी चांद दिखाई देने की पुष्टि नहीं हुई। दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने बताया कि कहीं से भी चांद दिखाई देने की गवाही नहीं मिली, इसलिए ईद-उल-फितर का त्योहार 21 मार्च को मनाया जाएगा।
Trending Videos