सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders performed the Bahikhata Pujan on the first day of the financial year.

Saharanpur News: वित्त वर्ष के पहले दिन व्यापारियों ने किया बहीखाता पूजन

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Traders performed the Bahikhata Pujan on the first day of the financial year.
रायवाला कपड़ा मार्केट में बही खाता पूजन करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सहारनपुर। वित्त वर्ष के पहले दिन विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने बहीखाता पूजन किया। सभी ने धार्मिक अनुष्ठान कर नए वित्त वर्ष में बेहतर कारोबार, विकास व विश्व शांति की कामना की गई।
Trending Videos

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा सामूहिक बहीखाता पूजन व हवन कर व्यापारिक नववर्ष मनाया गया। पंडित गुलशन पराशर व मोहित पराशर ने बहीखाता पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान कराया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापारियों व राष्ट्रीय हित के लिए सामूहिक यज्ञ पूजन कराया गया है। इस मौके पर यशपाल मैनी, सुधीर मिगलानी, पुनित चौहान, संजय भसीन, दीपक खेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायवाला कपड़ा मार्केट में व्यापारिक नववर्ष पर बही खातों का पूजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि आज व्यापारी समाज के लिए शुभ दिन है। पूजन पंडित अमित शर्मा द्वारा किया गया इस दौरान खैराती लाल अरोड़ा, संजीव सेठी, राधेश्याम भटेजा, संजय कालड़ा, अशोक अरोड़ा, गोपाल ललित, सतीश, गुलशन, दिनेश बंसल आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर बहीखाता पूजन किया। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि व्यापारी एकता एवं व्यापारी हितों की रक्षा के लिए व्यापार मंडल सबसे उपयोगी संगठन है। इस अवसर पर रमेश अरोड़ा, संजय मिड्ढा, रमेश डावर, संजय माहेश्वरी, अरुण नारंग, राजू सचदेवा, देवेंद्र मोहन, आकाश खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed