{"_id":"697515ef56fc249928016a64","slug":"two-young-men-died-and-two-were-injured-in-a-car-collision-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-167964-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कारों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कारों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
देवबंद। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर घलौली चेक पोस्ट के समीप कारों की भिड़ंत में मुजफ्फरनगर निवासी शाहरुख (25) और शाहिद (22) की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
जनपद मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी शाहरुख और शाहिद अपने दोस्त रोहित के साथ कार में सवार होकर देवबंद आ रहे थे। शुक्रवार देर रात वापस लौटते समय उनकी कार घलौली पुलिस चेक पोस्ट के समीप अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी ओर पहुंच गई। इस दौरान उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक और दूसरी कार का चालक देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी गुलबहार घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें सरकारी अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने शाहरुख और शाहिद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल गुलबहार और रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। दोनों मृतकों और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos