{"_id":"69bbb8776c11148bb20439c7","slug":"up-cow-protection-team-workers-who-came-to-close-meat-shops-in-saharanpur-were-chased-by-the-crowd-road-jamm-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर में मीट की दुकानें बंद कराने पहुंचे गोरक्षा दल कार्यकर्ताओं को भीड़ ने दौड़ाया, जाम और हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर में मीट की दुकानें बंद कराने पहुंचे गोरक्षा दल कार्यकर्ताओं को भीड़ ने दौड़ाया, जाम और हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार
Saharanpur News: गोरक्षा दल के कार्यकर्ता मोहल्ला कस्साबान में मीट की दुकानें बंद कराने पहुंचे थे। दुकानदारों ने कहा कि पुलिस-प्रशासन कहेगा, तो बंद कर देंगे, आप कौन होते हो। इस पर दोनों पक्षों में तनानती बढ़ गई। मोहल्ले के लोगों ने एकत्र होकर कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया।
जाम लगाते गोरक्षा दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बेहट के मोहल्ला कस्साबान में मीट की दुकानें बंद कराने पहुंचे गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने दौड़ा लिया। भागकर कोतवाली पहुंचे कार्यकताओं ने भीड़ पर मार पिटाई व धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर शाकंभरी तिराहे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। हालांकि बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज सैनी व पुलिस के समझाने पर वे मान गए।
Trending Videos
गोरक्षा दल से जुड़े प्रशांत शर्मा, प्रिंस शर्मा समेत कई युवक बृहस्पतिवार को मीट की दुकानें बंद कराने के लिए मोहल्ला कस्साबान में पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से दुकानें बंद करने के लिए कहा। दुकानदारों ने उनसे कहा कि यदि पुलिस प्रशासन उन्हें दुकानें बंद करने के लिए कहेगा तो वह कर देंगे, तुम कानून हाथ में लेने वाले कौन होते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरक्षा दल के कार्यकर्ता नहीं माने और दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई। इस पर मोहल्ले के लोगों ने कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। आगे-आगे गोरक्षा दल के कार्यकर्ता और पीछे-पीछे मोहल्ला कस्साबान के लोग। वे भागकर कोतवाली पहुंचे और भीड़ पर मारपीट व धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद कार्यकर्ता कोतवाली से शाकंभरी तिराहे पर पहुंचे और जाम लगाने का प्रयास किया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस व बजरंग दल के जिला संयोजक के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए। इसके बाद पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष रूप से जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।