{"_id":"69c146ffdac83368960c5006","slug":"up-in-saharanpur-two-brothers-shot-their-sister-in-the-head-punished-her-to-go-with-a-youth-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर में दो भाइयों ने बहन के सिर में मारी गोली, प्रेमी के साथ जाने से थे नाराज, पुलिस के सामने वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर में दो भाइयों ने बहन के सिर में मारी गोली, प्रेमी के साथ जाने से थे नाराज, पुलिस के सामने वारदात
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Saharanpur News: गांव रामखेड़ी निवासी राखी गांव मौहम्मदपुर कंधेला निवासी लवकुश के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, तभी भाइयों ने फायरिंग कर दी।
वारदात के बाद सीएचसी में एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
फतेहपुरी सीएचसी पर मेडिकल के लिए लायी गई गांव रामखेड़ी निवासी राखी (25) को पुलिस अभिरक्षा में उसके दो भाइयों ने गोली मार दी। उस समय कार में एक एसआई और एक महिला पुलिसकर्मी भी बैठे हुए थे। वारदात के बाद एसआई ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथापाई कर छूटकर भाग गए। युवती को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
रामखेड़ी गांव की रहने वाली राखी 16 मार्च की सुबह लापता हो गई थी। भाई रवि ने फतेहपुर थाने पर 17 मार्च को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी बहन को पास के गांव मौहम्मदपुर कंधेला निवासी लवकुश अपने साथी गोविंद के साथ बहला-फुसला कर ले गया है। युवती राजपूत तथा युवक जाट बिरादरी से है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह राखी को कोई थाने के बाहर छोड़कर चला गया। बताया जाता है कि पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया, जिनके साथ जाने से युवती ने मना कर दिया था। पुलिस ने युवती के थाने में बयान लिए। इसके बाद दोपहर ढाई बजे राखी का मेडिकल कराने पहुंची। करीब साढ़े तीन बजे मेडिकल के बाद एसआई विजयपाल सिंह अपनी निजी कार से राखी को सहारनपुर लेकर जा रहे थे।
वह कार की चालक सीट और पीछे राखी और महिला कांस्टेबल प्रीति बैठी ही थी, तभी राखी के भाई रवि और मोंटी वहां पहुंचे। उन्होंने कार के शीशे पर सटाकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाई। इसमें एक गोली राखी के सिर में जा लगी।
दरोगा विजयपाल सिंह ने भाग रहे दोनों हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथापाई करके भाग गए। एक हमलावर दीवार फांदकर तथा दूसरा मुख्य गेट के रास्ते भागा। इसके बाद थाने से फोर्स बुलाई गई और आनन-फानन में राखी को सहारनपुर के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस को मौके से तीन खोखे मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने प्रेमी से शादी भी कर ली है।
ये बोले एसएसपी
युवती को उसके सगे भाई मोंटी और रवि ने गोली मारी है। वहां पर मौजूद एसआई ने साहस का परिचय देते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर भाग निकले। उनकी तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित कर दी गई हैं।
- अभिनन्दन सिंह, एसएसपी सहारनपुर
युवती को उसके सगे भाई मोंटी और रवि ने गोली मारी है। वहां पर मौजूद एसआई ने साहस का परिचय देते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर भाग निकले। उनकी तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित कर दी गई हैं।
- अभिनन्दन सिंह, एसएसपी सहारनपुर