पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Lab Technician and Young Woman Found Dead in Saharanpur Room, Police Probe Love Angle

UP: सहारनपुर में कमरे से युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

Thu, 02 Jul 2026 10:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Jul 2026 10:20 AM IST
सार

सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

विज्ञापन
UP: Lab Technician and Young Woman Found Dead in Saharanpur Room, Police Probe Love Angle
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी।

विज्ञापन


दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने तोड़ा 

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एसबीआई कॉलोनी स्थित एक मकान का कमरा अंदर से बंद है और काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई दरवाजा नहीं खोल रहा। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने खिड़की से अंदर देखा तो संदिग्ध स्थिति दिखाई दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया।

विज्ञापन

 

कमरे के अंदर एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में मिले। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक निजी अस्पताल में था लैब टेक्नीशियन

पुलिस ने मृतकों की पहचान सैम कमनिश (40), निवासी केरल, और आस्था (23), निवासी रसूलपुर पापड़ेकी, के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, सैम कमनिश दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने पहले अपनी कलाई की नस काटी और बाद में कमरे की खिड़की से आंशिक रूप से लटककर जान दे दी। वहीं युवती की मौत प्रथम दृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि युवती के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के कारणों की पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही किया जाएगी।


पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा दिखाई दे रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed