पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Woman Dies by Suspected Poison, Lab Technician Found Hanging After Wrist Injury in Saharanpur

UP: शिक्षिका ने जहर खाकर दी जान, लैब टेक्नीशियन ने कलाई काटने के बाद लगाई फांसी, दरवाजा तोड़कर निकाले शव

Thu, 02 Jul 2026 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Jul 2026 11:09 AM IST
सार

 सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और युवती के शव मिले। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवती की मौत जहरीला पदार्थ खाने और युवक की मौत फंदे से लटकने के कारण प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
UP: Woman Dies by Suspected Poison, Lab Technician Found Hanging After Wrist Injury in Saharanpur
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात बंद कमरे से एक लैब टेक्नीशियन और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

विज्ञापन


 

बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाले गए शव
पुलिस को सूचना मिली थी कि एसबीआई कॉलोनी स्थित एक मकान का कमरा अंदर से बंद है और काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई दरवाजा नहीं खोल रहा। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने खिड़की से अंदर देखा तो संदिग्ध स्थिति दिखाई दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, जहां एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में मिले। सूचना पर एसएसपी अभिनंदन सिंह और एसपी सिटी व्योम बिंदल भी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक और फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक निजी अस्पताल में था लैब टेक्नीशियन
पुलिस ने मृतकों की पहचान सैम कमनिश (40), निवासी केरल और आस्था (23), निवासी रसूलपुर पापड़ेकी के रूप में की है। सैम कमनिश दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन

UP: Woman Dies by Suspected Poison, Lab Technician Found Hanging After Wrist Injury in Saharanpur
युवक का फाइल फोटो व इस मकान के कमरे में मिले शव - फोटो : अमर उजाला

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक ने पहले अपने हाथ की कलाई की नस काटी और इसके बाद कमरे की खिड़की से आंशिक रूप से लटककर जान दे दी। वहीं युवती की मौत प्रथम दृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से होना प्रतीत हो रही है।

पुलिस ने बताया कि युवती के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ये शुरुआती जांच के आधार पर सामने आए तथ्य हैं। मौत के कारणों की अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही की जाएगी।

प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच
सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed