सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   weather news

Saharanpur News: सूरज उगल रहा आग, जल रहा जनजीवन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
weather news
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मी का आलम यह है कि दिन निकलते ही सूरज आग उगल रहा है और इसकी लौ में जनजीवन जल रहा है। दोपहर में चिलचिलाती धूप और लू लोगों को झुलसा रही है। रविवार को भी गर्मी के चलते बाजारों में सन्नाटे जैसे हालात रहे।
Trending Videos

बीते कई दिन से सुबह से ही गर्मी भीषण रूप ले रही है। रविवार सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ रहा। नतीजा, सुबह आठ बजे तक धूप चटक थी, जिसमें ज्यादा देर खड़े होना मुश्किल रहा। पूर्वाह्न 11 तक दोपहर महसूस हुई। दिनभर हवा तो चली, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद वह लू में बदल गई। इसके बाद ऊपर से सूरज की आग और नीचे सड़कों की तपिश व लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान रखा। न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट रही, लेकिन ऐसा महसूस नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। 30 अप्रैल के आसपास बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed