सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wedding Procession Due in Six Days: Lover Forces Cancellation of Marriage by Showing Objectionable Photos

Saharanpur News: छह दिन बाद आनी थी बरात, आपत्तिजनक फोटो दिखा प्रेमी ने तुड़वाई शादी

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Wedding Procession Due in Six Days: Lover Forces Cancellation of Marriage by Showing Objectionable Photos
विज्ञापन
गंगोह। शादी से महज छह दिन पहले रिश्ता टूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेमी ने युवती की ससुराल पहुंचकर वहां उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखा दी। इसके बाद लड़के पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है।
Trending Videos

युवती की मां की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की बरात जनपद शामली के झिंझाना क्षेत्र से आनी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दहेज का सामान खरीदा जा चुका था और बैंक्वेट हॉल भी बुक कर लिया था। सभी कार्ड बांटे जा चुके थे। नजदीकी मेहमानों का आगमन भी शुरू हो गया था। इसी बीच एक युवक ने उनकी बेटी के कथित आपत्तिजनक फोटो व वीडियो रिश्तेदारों को दिखा दी, जिसके बाद लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार जब इस संबंध में आरोपी लड़के के घर पहुंचा तो आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी की गई। वहीं, युवती ने आरोप लगाया कि वह पिछले तीन वर्षों से आरोपी युवक के संपर्क में थी, जिससे उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया और बाद में उसकी तय शादी तुड़वा दी। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed