सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   When a female constable stopped him, he went to the other side and shot her.

Saharanpur News: महिला कांस्टेबल ने रोका तो दूसरी तरफ जाकर मार दी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
When a female constable stopped him, he went to the other side and shot her.
विज्ञापन
सहारनपुर। फतेहपुर सीएचसी परिसर में हुई वारदात में महिला कांस्टेबल प्रीति ने भी हौसला दिखाया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार की पीछे वाली सीट पर राखी और कांस्टेबल प्रीति बैठी हुई थी। पहले हमलावरों ने उस साइड से गोली मारने का प्रयास किया, जिस तरफ कांस्टेबल प्रीति बैठी थी, लेकिन महिला कांस्टेबल ने हौसला दिखाया और राखी के सामने ढाल बनकर आ गई। इसके बाद दोनों हमलावर कार के दूसरी तरफ पहुंचे और साइड में बैठी राखी पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगते ही राखी कार की सीट पर लहुलूहान हालत में गिर गई।
Trending Videos

महिला कांस्टेबल उसे संभालने में जुटी, जबकि एसआई विजयपाल हमलावरों को पकड़ने के लिए कार से उतरकर दौड़े, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। हालांकि एसआई के पास उस समय हथियार नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डर की वजह से कोई भी बाहरी व्यक्ति बीच में नहीं आया। अगर पुलिस के साथ मिलकर कोई बाहरी व्यक्ति हिम्मत दिखाता तो शायद आरोपी पकड़े जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

n अस्पताल नहीं पहुंचे परिजन : गोली लगने के बाद राखी को फतेहपुर सीएचसी से सीधे सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी देहात सागर जैन मय फोर्स मौके पर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते राखी को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया। तब तक उसके परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed