{"_id":"69b5bddc967c2b03200db6d3","slug":"a-procession-will-be-held-on-april-19th-to-mark-the-birth-anniversary-of-lord-parashurama-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-133144-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर 19 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर 19 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर भव्य शोभायात्रा 19 अप्रैल को निकाली जाएगी। शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
मोहल्ला तिवारी सराय में मुन्नी माता मंदिर में हुई बैठक में शोभायात्रा को लेकर कार्ड विमोचन, जनसंपर्क अभियान, आकर्षक झांकियों, विभिन्न स्थानों पर स्वागत, भगवान परशुराम की प्रतिमा की आरती और प्रसाद वितरण आदि को लेकर चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया।
कहा गया कि शोभायात्रा सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर सरायतरीन से शुरू होकर मुन्नी माता मंदिर, मनोकामना तीर्थ, कल्कि मंदिर, सरथल चौकी, सूर्यकुंड मंदिर, शंकर इंटर कॉलेज चौराहे से होते हुए परशुराम चौक पर आरती के साथ संपन्न होगी।
शोभायात्रा में प्रत्येक वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान अशोक त्रिवेदी, कमलकांत तिवारी, प्रदीप शुक्ला, संजीव शर्मा, संजीव शुक्ला, मुकेश शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि रहे।
Trending Videos