सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Juma-tul-Vida today; Eid will be celebrated tomorrow.

Sambhal News: जुमा अलविदा आज, कल मनाई जाएगी ईद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Juma-tul-Vida today; Eid will be celebrated tomorrow.
विज्ञापन
संभल। रमजान के अंतिम जुमे को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। शनिवार को ईद उल फितर मनाई जानी है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। एहतियाती तौर पर चौकसी बढ़ा गई है। संवेदनशील इलाके में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। साथ ही मजिस्ट्रेट और भारी फोर्स तैनात किया जाएगा।
Trending Videos

इसी क्रम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीएम और एसपी संभल शहर पहुंचे।
बृहस्पतिवार की शाम डीएम और एसपी ने भारी फोर्स के साथ पैदल गश्त की। साथ ही जनसंवाद कर शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान मुख्य मार्गों पर स्थित मस्जिदों के आसपास ड्रोन से निगरानी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि संभल शहर में 19 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिले के प्रत्येक थाने पर एक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी है। नई परंपरा नहीं डालने की हिदायत पीस कमेटी की बैठकों में दी जा चुकी है। सार्वजनिक स्थानों पर बाधा कोई नहीं पहुंचाएगा। त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए।किसी की भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील इलाके में पूरी निगरानी रखी जाए।
000000000
पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ को एहतियाती तौर पर बरती जा रही चौकसी में लगाया गया है। संवेदनशील इलाके में ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी। सोशल मीडिया पर एक टीम निगरानी कर रही है। किसी ने अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास किया तो सख्ती से निबटा जाएगा। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
00000000000
इस बार नहीं जस सकेगी जामा मस्जिद, एएसआई से नहीं हो सका कमेटी का संपर्क
संभल की जामा मस्जिद को पिछले वर्ष की तरह सजाया नहीं जाएगा। इंतजामिया कमेटी के सदर जफर अली ने बताया कि जिला प्रशासन ने पुताई व रंगाई के लिए अनुमति इस बार रमजान से पहले मांगी थी लेकिन अनुमति नहीं मिली। एएसआई से भी संपर्क किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसलिए इस बार पुताई भी नहीं हो सकी। सजावट भी नहीं की जाएगी। मालूम हो 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान विवाद हो गया था। जामा मस्जिद सर्वे का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पिछले वर्ष मस्जिद की पुताई व सजावट हाईकोर्ट के आदेश पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed