फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A woman lodged a rape complaint against a young man and his family.

Sambhal News: युवक और उसके परिवार पर महिला ने दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A woman lodged a rape complaint against a young man and his family.
संभल। नखासा थाना क्षेत्र की एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की गई है। महिला ने संभल कोतवाली क्षेत्र के दो सगे भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि छह वर्ष पहले एक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। युवक ने प्लॉट खरीदने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये ठग लिए थे। जब महिला ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत आरोपी के भाई से की। भाई ने भी महिला से दुष्कर्म किया। इस मामले में आरोपियों का जीजा और मां भी शामिल हैं। नखासा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने भी दर्ज कराई थी रिपोर्ट
यह भी सामने आया है कि आरोपी युवक ने एक महीने पहले संभल कोतवाली में महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक ने महिला पर ब्लैकमेलिंग और वसूली करने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस दोनों मामलों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed