फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers heading to the fields in groups.

Sambhal News: खेतों पर समूह बनाकर जा रहे ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers heading to the fields in groups.
जुनावई। थाना क्षेत्र के ग्राम असदपुर और उसके आसपास के इलाकों में बीते तीन दिनों से तेंदुए की लगातार आहट से छाया दहशत का माहौल शुक्रवार को कुछ कम हुआ। शुक्रवार को दिनभर तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। हालांकि ग्रामीण अकेले खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं और झुंड बना कर ही खेतों पर जा रहा हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के असदपुर गांव के आसपास पिछले तीन दिनों से ग्रामीणों के द्वारा लगातार तेंदुआ देखने का दावा किया जा रहा था। तेंदुआ कभी खेतों के किनारे तो कभी झाड़ियों के आसपास चहलकदमी करता दिखाई दे रहा था। इस खबर के फैलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। तेंदुए के हमले के डर से ग्रामीणों ने अपनी दिनचर्या बदल दी थी। सबसे ज्यादा असर खेती-किसानी के काम पर पड़ा। डर की वजह से किसानों ने खेतों में जाना और मवेशियों के लिए चारा लाना तक बंद कर दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब सुबह से लेकर शाम तक गांव या खेतों के आसपास तेंदुआ कहीं दिखाई नहीं दिया, तो ग्रामीणों के चेहरे पर छाई चिंता कुछ कम हुई और उन्होंने राहत की सांस ली। हालांकि, राहत मिलने के बावजूद गांव के बुजुर्गों और प्रबुद्ध लोगों ने ग्रामीणों को अभी पूरी तरह सतर्क रहने सलाह दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक यह पूरी तरह साफ न हो जाए कि वन्यजीव क्षेत्र से दूर चला गया है, तब तक खेतों में अकेले जाने से बचना चाहिए और रात के समय सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और यदि तेंदुआ आसपास ही मौजूद हो, तो उसे जल्द से जल्द पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया जाए। ताकि किसान बिना किसी डर के अपने खेतों पर काम कर सकें।

वन क्षेत्राधिकारी बृज मोहन सिंह ने बताया शुक्रवार को क्षेत्र में तेंदुआ की गतिविधि नहीं देखीं गई है। फिर भी असदपुर क्षेत्र में पिंजरा लगा हुआ है और विभाग की टीम गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed