फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Elderly woman feared to have jumped into the Ganges; slippers found.

Sambhal News: वृद्ध महिला के गंगा में कूदने की आशंका, चप्पलें मिलीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman feared to have jumped into the Ganges; slippers found.
जुनावई। गंगा नदी के सांकरा पुल से एक 60 वर्षीय बीमार महिला के कूदने की आशंका जताई जा रही है। पुल पर महिला की चप्पलें मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम तक महिला का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के दादों थाना क्षेत्र के गांव नवीपुर निवासी रोहदास ने शुक्रवार शाम जुनावई पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी 60 वर्षीय मां गंगा देवी लंबे समय से बीमार थीं। गंगा देवी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बिना बताए घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने तलाश शुरू की और सांकरा पुल तक पहुंचे। पुल पर उन्हें गंगा देवी की चप्पलें लावारिस हालत में मिलीं। चप्पलें देखकर परिजनों ने आशंका जताई कि उन्होंने बीमारी से परेशान होकर गंगा नदी में छलांग लगा दी है। जुनावई थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर गोताखोरों द्वारा महिला की तलाश की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

तलाश अभियान जारी
पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर गंगा नदी में महिला की खोजबीन शुरू कराई गई। शुक्रवार शाम तक भी महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस लगातार परिजनों के संपर्क में है और तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed