फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Child dies; doctor accused of wrong treatment.

Sambhal News: बालक की मौत, चिकित्सक पर गलत उपचार का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Child dies; doctor accused of wrong treatment.
बहजोई। गांव सीकरी भगवंतपुर में एक 13 वर्षीय बालक की उपचार के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने गांव के एक निजी चिकित्सक पर गलत उपचार का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को कोतवाली में इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बालक संजय की तबीयत 12 अगस्त को खराब हुई थी। गांव के चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसके कूल्हे पर सूजन आ गई। 13 अगस्त को संजय को दोबारा चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने फिर एक इंजेक्शन दिया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। उसे पहले पाठकपुर और फिर बहजोई के सरकारी व निजी अस्पतालों में ले जाया गया। बाद में उसे अलीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। संजय के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी मां सोमवती उसका पालन-पोषण कर रही थीं।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक बालक का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीओ स्तुति सिंह के अनुसार, पुलिस को अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। क्वैक्स प्रभारी और डिप्टी सीएमओ विश्वास अग्रवाल ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed