फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police searching for Rampur couple; their arrest could unravel several secrets.

Sambhal News: रामपुर के दंपती की तलाश में पुलिस, उनकी गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police searching for Rampur couple; their arrest could unravel several secrets.
संभल। असमोली मेले से चार साल के बच्चे का अपहरण कराने वाले दंपती की पुलिस को तलाश है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि जिला रामपुर के थाना खजुरिया अंतर्गत गांव ऊधमपुरा निवासी सलमान उर्फ सुल्तान व उसकी पत्नी साजिया की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया हुआ है। इनकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगेंगे। जिससे पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हो सके।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य बच्चे का अपहरण करने के लिए मेले और भीड़भाड़ वाले इलाके जाते हैं और वहां परिवार से बिछड़े बच्चे अपहरण कर लेते हैं। इस गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं। जिससे बच्चे को मेले या भीड़भाड़ वाले इलाके से लेकर जाना आसान हो सके। यह गिरोह बाइक और कार का इस्तेमाल करते हैं। गांव ओबरी में भी दोनों बच्चों को लेकर जाने में आरोपियों ने पहले बाइक और फिर कार का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

000000000
घर के बाहर खेलते समय लापता हुआ सनी का दो साल बाद भी नहीं लगा सुराग
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी संजय के ढाई वर्षीय बेटे सनी का 9 सितंबर 2024 की सुबह अपहरण किया गया था। उस समय परिवार ने एक महिला के द्वारा अपहरण करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। संजय का कहना है कि वह अभी तक अपने बच्चे की तलाश में लगे हैं। पुलिस ने तलाश करना भी बंद कर दिया है। जांच ही बंद हो चुकी है। बताया कि सनी उनका इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed