{"_id":"69befe434548b434c308103e","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-due-to-sudden-deterioration-in-his-health-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127832-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क हादसे में घायल युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क हादसे में घायल युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर सप्ताह भर पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक दानवीर (26) निवासी हुसैनपुर सैलाब की उपचार के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
गांव हुसैनपुर सैलाब निवासी दानवीर 16 मार्च दिन सोमवार को अपनी रिश्ते की महिला को बाइक से पाताली शिव मंदिर में दर्शन कराने ले गया था। दर्शन कर लौटते समय नरौरा और गुन्नौर के बीच रसूलपुर गांव की पुलिया के पास नरौरा की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दानवीर, महिला और एक वर्षीय नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दानवीर को घर भेज दिया। शनिवार को दानवीर की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन जब तक अस्पताल ले जाते। दानवीर की मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख पुकार मची हुई।
थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos