{"_id":"69b5c19f7022f5770103546e","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-sambhal-news-c-282-1-smbd1027-166297-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।
क्षेत्र के ग्राम ज्योहरा निवासी रोहित (25) दिल्ली में टेलरिंग का काम करता था और इन दिनों अपने गांव आया हुआ था। बीते सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से मिलक क्षेत्र के तिराहा गांव के पास से होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद परिजन घायल रोहित को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पांच दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार की देर शाम रोहित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रोहित की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और छह माह पहले ही उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब युवक का शव गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।संवाद
Trending Videos