{"_id":"69cd7beeed1d9c4b6f0b1cd3","slug":"a-young-man-who-had-come-to-rent-a-room-made-the-couple-unconscious-and-fled-with-their-jewellery-sambhal-news-c-204-1-chn1011-128155-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दंपती को बेहोश कर जेवर ले उड़ा किराये पर कमरा लेने आया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दंपती को बेहोश कर जेवर ले उड़ा किराये पर कमरा लेने आया युवक
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। किरायेदार बनकर आए युवक ने दंपती को नशा देकर बेहोश करने के बाद पूरा घर खंगाल लिया। सोने-चांदी के जेवर समेट कर ले गया। दंपती की हालत बिगड़ने पर उन्हें पड़ोसियों की सहायता से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
नगर के मोहल्ला शिवपुरी लाइन पार में सुरेश चंद्र का मकान है। वह अपने इकलौते बेटे मोहित व पत्नी गुड्डो देवी के साथ हरिद्वार में रहते हैं। नवरात्र से एक दिन पहले सुरेश चंद्र व गुड्डो देवी हरिद्वार से बबराला अपने घर आए थे। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक से एक युवक उनके मकान पर पहुंचा और उसने खुद को बिजली निगम में जेई बताते हुए किराए पर कमरा देने को कहा।
सुरेश चंद्र ने हामी भर दी और युवक वहां से चला गया। मंगलवार की रात को वह फिर से आ गया और रात में रुकने के बहाने ठहर गया। रात में ही दंपती को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और घर में रखा सोने का मंगलसूत्र, कानों के कुंडल और चांदी की पाजेब व अन्य सामान समेटकर फरार हो गया। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे पड़ोस के ही रहने वाले चूरामन ने दंपती को नशे की हालत में देखा तो उन्होंने 112 पुलिस को कॉल कर मौके पर बुला लिया।
जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों की मदद से दंपति को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस घटना को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। बबराला थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, पीड़ित परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos