फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ABVP protests over the admission process at SM Degree College.

Sambhal News: एसएम डिग्री कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभाविप का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
ABVP protests over the admission process at SM Degree College.
चंदौसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को एसएम डिग्री कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर पैदल मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मेरिट लिस्ट में नाम होने पर भी कई छात्रों को प्रवेश नहीं मिला। पहले आओ पहले पाओ की प्रक्रिया के आधार पर कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश का मैसेज चला रखा है। ऐसे में मेरिट वाले छात्रों को प्रवेश के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव ने जिले में लागू धारा 163 का हवाला देकर अभाविप के कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



सोमवार को अभाविप के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी करते हुए एसएम डिग्री कॉलेज पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया को लेकर प्राचार्य कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया। जब अभाविप के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव को सौंपा तो प्राचार्य ने जिले में धारा 163 लागू होने का हवाला देते हुए ज्ञापन लेने से इन्कार कर दिया और उसे डाक के माध्यम से भेजने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत प्रवेश का मैसेज चला रखा है, जबकि मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं का प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तत्काल सुधार की मांग की। इसके अलावा अभाविप के कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले समाजवादी छात्र सभा की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान का भी विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज प्रशासन से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा। इसी दौरान मौके पर मौजूद समाजवादी छात्र सभा और अभाविप के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख कॉलेज के शिक्षकों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। प्राचार्य ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, उनसे संपर्क कर उनकी समस्या का समाधान कराया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि अभाविप कार्यकर्ताओं के कॉलेज आने की उन्हें पूर्व सूचना नहीं थी। जिले में धारा 163 लागू होने के कारण ज्ञापन स्वीकार नहीं किया गया। प्रदर्शन में अभाविप के विभाग संयोजक पीयूष बिड़ोलिया, संगठन मंत्री दिवाकर बाबरा, जिला संयोजक अखिलेश श्रीवास्तव, शगुन ठाकुर, मुदित शर्मा, विराट यादव, अंकित प्रजापति, उमाकांत यादव और जयश पांचाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed