फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Injured referred to Lucknow and Moradabad.Injured referred to Lucknow and Moradabad.

Sambhal News: लखनऊ और मुरादाबाद रेफर किए गए घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Injured referred to Lucknow and Moradabad.Injured referred to Lucknow and Moradabad.
बहजोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे के घायलों का उपचार जारी है। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की जान चली गई थी। घायलों में से कुछ का इलाज संभल के जिला अस्पताल में हो रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मुरादाबाद और लखनऊ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह करीब पौने पांच बजे यह हादसा हुआ था। बहराइच से जालंधर जा रही स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। बस में सवार दो यात्री छिटककर सड़क की दूसरी लेन पर जा गिरे। सामने से आ रहे एक ट्रक ने दोनों यात्रियों को कुचल दिया था। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में 21 यात्री घायल हुए थे।
विज्ञापन

इनमें से पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शेष घायलों में से दो को मुरादाबाद और दो को लखनऊ के अस्पताल भेजा गया है। कम चोट वाले यात्रियों को उपचार के बाद उनके परिजन अपने साथ ले गए हैं। सीओ का कहना है कि घायलों का उपचार चल रहा है। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक और स्टाफ की तलाश कर रही पुलिस, बस का तकनीकी मुआयना नहीं हुआ
पुलिस डबल डेकर बस के स्टाफ की तलाश कर रही है। बस का पंजीकरण विजय कुमार के नाम से है। बस के पास ऑल इंडिया परमिट भी है। पुलिस इस मामले में गहन जांच-पड़ताल कर रही है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि अभी तक बस का तकनीकी मुआयना नहीं हो सका है। तकनीकी मुआयना होने के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed