सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused sent to jail for exploiting a young woman after promising marriage.

Sambhal News: शादी का वादा कर युवती का शोषण करने वाले आरोपी को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Accused sent to jail for exploiting a young woman after promising marriage.
विज्ञापन
मुरादाबाद। शादी करने का वादा कर छह साल तक युवती का शोषण करने वाले आरोपी एफसीआई के चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रभात सक्सेना को मंगलवार की दोपहर बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा भी बढ़ा ली है।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने बताया कि उसकी 27 वर्षीय बेटी ने बीए किया था। करीब छह साल से सिविल लाइंस के हिमगिरी कॉलोनी निवासी प्रभात उसे शादी करने का वादा करके उसके साथ लिव इन में रह रहा था। आरोपी प्रभात ने नया मुरादाबाद में युवती को किराये के मकान में रख रखा था लेकिन शादी नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था मामला थाने तक पहुंचा था लेकिन वहां दोनों के बीच समझौता हो गया था इसके बाद वह चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को युवती ने जहर खाकर मझोला थाने पहुंच गई थी। जहां उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि वह जहर खाकर आई है। पुलिस ने उसे साईं अस्पताल भर्ती करा दिया था। सोमवार की रात करीब नौ बजे युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मझोला थाने में युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ शादी का वादा कर शोषण करने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इलाज के दौरान युवती की मौत होने पर केस में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा और बढ़ाई गई है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed