सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police to now scrutinize post office account details; data sought.

Sambhal News: अब डाकघर के खाताधारकाें के खातों की डिटेल्स खंगालेगी पुलिस, डाटा मांगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Police to now scrutinize post office account details; data sought.
विज्ञापन
संभल। धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये निकालने वाला बहजोई डाकघर का डाक सहायक दीपक कुमार अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की छानबीन भी सुस्त चल रही है। बहजोई थाने के कार्यवाहक प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि डाकघर से उन खाताधारकों की जानकारी मांगी गई है, जिनके खाते से रुपये निकालने का आरोप है। इसके बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो सकेगी।


मालूम हो डाक सहायक ने अपने खाते से जनवरी से छह मार्च तक 4.52 करोड़ रुपये का लेनदेन किया था। इसकी जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा पुलिस को भेजी गई थी। पुलिस की जांच में जब संदिग्ध लेनदेन पाया गया तो बहजोई थाने में तैनात दरोगा अपर्णा बंसल ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही आरोपी डाक सहायक भागा हुआ है। पुलिस की दो टीमें तलाश कर रही हैं। आरोपी ने करोड़ों रुपये ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किया है। इसके प्रमाण अभी तक पुलिस को पुख्ता नहीं मिले हैं, लेकिन आशंका है कि उसने ऑनलाइन सट्टेबाजी में ही इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed