सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After performing the Ashtami rituals, a feast was hosted for young girls, amidst resounding chants of victory.

Sambhal News: अष्टमी पूजन कर कराया कन्याओं को भोज, गूंजे जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
After performing the Ashtami rituals, a feast was hosted for young girls, amidst resounding chants of victory.
विज्ञापन
संभल। जिले में चैत्र नवरात्र में दुर्गा अष्टमी को भक्तों ने घरों में कन्या पूजन करके व्रत का समापन किया। भक्तों ने मंदिरों में महागौरी की पूजा अर्चना करते हुए मनौती मांगी। महिलाओं ने भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाया।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को कई घरों में दुर्गाष्टमी पर पूजन किया गया। महिलाओं ने सुबह सब्जी, पूरी और हलुआ तैयार किया। इसके बाद मंदिरों में जाकर मां दुर्गा को भोग लगाया और फिर घरों पर आकर कन्या पूजन किया। कन्याओं और बरुओं के पैर धोए। उनके माथे पर तिलक करते हुए भोजन कराया। उपहार और दक्षिणा देते हुए विदा किया। भक्तों ने नवरात्र व्रत का समापन किया। महिलाओं ने माता रानी के भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के चामुंडा मंदिर हल्लू सराय, चामुंडा मंदिर हयातनगर और चामुंडा मंदिर घुंघावली में सुबह पांच बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने विधिविधान से मां दुर्गा के स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना करते हुए मनौती मांगी। जयकारों और घंटों की आवाज से मंदिर गुंजायमान हो गए। शाम को आरती का समय हुआ तो भक्तों ने फिर से मंदिरों का रुख कर लिया।
शहर के चामुंडा मंदिर हल्लू सराय में भक्तों ने महाआरती में हिस्सा लिया। संभल के अलावा सिरसी, हजरतनगर गढ़ी, असमोली, पवांसा, रजपुरा और कैला देवी क्षेत्र के मंदिरों में भी भक्तों ने महागौरी की पूजा-अर्चना करके सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed