सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Temporary Court Building Ready; Administrative Justice to Inaugurate Today

Sambhal News: अस्थायी न्यायालय भवन तैयार, प्रशासनिक न्यायमूर्ति आज करेंगे उद्घाटन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Temporary Court Building Ready; Administrative Justice to Inaugurate Today
विज्ञापन
गुन्नौर। कस्बा में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायिक मजिस्ट्रेट के लिए बनाए गए अस्थायी न्यायालय भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पुरानी जर्जर बिल्डिंग के स्थान पर अब सीएचसी के पास नए अस्थायी भवन में न्यायिक कार्य संचालित किया जाएगा।
Trending Videos


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र यादव ने बताया कि इलाहाबाद से प्रशासनिक न्यायमूर्ति शुक्रवार को पहुंचेंगे और विधिवत रूप से न्यायालय भवन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद यहां नियमित रूप से न्यायिक कार्य शुरू हो जाएगा। अस्थायी भवन तैयार होने से वादकारियों और अधिवक्ताओं को काफी राहत मिलेगी, साथ ही न्यायिक प्रक्रिया भी सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। बृहस्पतिवार को ईओ अमरेश तिवारी ने नए भवन का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed