{"_id":"69c5a0b9213df6584c0530b6","slug":"rakesh-tikait-to-arrive-in-berni-today-for-bkus-mahapanchayat-sambhal-news-c-204-1-chn1011-127978-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाकियू की महापंचायत में आज बेरनी पहुंचेंगे राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाकियू की महापंचायत में आज बेरनी पहुंचेंगे राकेश टिकैत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसान मजदूर संवाद महापंचायत शुक्रवार को बेरनी के प्राचीन शिव मंदिर मेला ग्राउंड में होगी। इसको राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन संबोधित करेंगे।
महापंचायत में कई जिलों के भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। महापंचायत में क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा। भूमि अधिग्रहण के सर्किल रेट बढ़ाने, किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा दिलाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। संभल जिले के पांच गांवों की भूमि औद्योगिक गलियारा के लिए अधिग्रहण किया जा रही, वहां सात वर्षों से भूमि के सर्किल रेट नहीं बढ़े हैं। इसके अलावा आलू निर्यात करने की मांग आदि समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि महापंचायत ऐतिहासिक होगी। इसी दौरान एक ज्ञापन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम समस्याओं से संबंधित जिला अधिकारी को दिया जाएगा। संवाद
Trending Videos