सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Protest Staged Over Delay in Drain Construction

Sambhal News: नाला निर्माण में देरी होने पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Protest Staged Over Delay in Drain Construction
विज्ञापन
चंदौसी। सीकरी गेट पर नाला निर्माण के दौरान जलभराव से लोगों परेशान हैं। बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकलते वक्त नाले में एक बालक गिर गया। गनीमत रही आसपास मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गुस्साए लोगों ने नाला निर्माण में हो रही देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और शीघ्र नाला का निर्माण कार्य पूरा करा कर समस्या समाधान की मांग की।
Trending Videos

बता दें सीकरी गेट कबीर गली पर पिछले वर्ष बारिश के मौसम के दौरान नाला में डूब कर एक सिपाही की मौत हो गई थी। जिससे नाले का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पिछले दो माह से नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। नाला निर्माण के दौरान आसपास के मोहल्लों में जलभराव हो जाता है। इसी मार्च माह के पहले सप्ताह में नाला निर्माण से हुए जलभराव में ई-रिक्शा के पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। नाला निर्माण कार्य की धीमी गति और लापरवाही के कारण खुले नाले में आय दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे राहगीरों और बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीकरी गेट स्थित वाल्मीकि बस्ती में अष्टमी पूजा के दौरान कन्या-वरुआ की दावत खाने नाला पार करके बच्चे जा रहे थे। इसी दौरान नाला पार करते समय एक बालक निशांत नाले में गिर गया। गनीमत रही कि बालक को गिरते समय लोगों ने देख लिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सुरक्षित निकाल लिया।
स्थानीय निवासी पूर्व सफाई नायक शिव कुमार ने बताया कि इस घटना के बारे में उन्होंने ईओ धर्मराज राम को अवगत कराया है। सुनील वाल्मीकि एडवोकेट ने कहा कि नाला निर्माण के दौरान आय दिन हादसे हो रहे हैं। पालिका इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। ठेकेदार पूरी मनमानी पर उतरे हुए हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है।
आक्रोशित लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में राजीव, प्रवेश कुमार, कुलदीप चौधरी, सोनू, टीटू, अमन, विशाल, मनी, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed