सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bharat Vikas Parishad to increase participation in social activities.

Sambhal News: भारत विकास परिषद सामाजिक कार्यों में बढ़ाएगा भागीदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bharat Vikas Parishad to increase participation in social activities.
विज्ञापन
चंदौसी। भारत विकास परिषद चंदौसी मुख्य शाखा तथा नवउदय शाखा के दायित्वबोध कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से झुन्नीलाल धर्मशाला में किया गया।
Trending Videos

परिषद की राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक अजय विश्नोई ने पदाधिकारियों को सेवा कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया। सभी ने सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया।प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सोम प्रकाश वार्ष्णेय ने संस्कार और सेवा गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। प्रांतीय सचिव नीरज मित्तल ने दायित्व बोध कराते हुए शपथ ग्रहण कराई। प्रांतीय वित्त सचिव राहुल वार्ष्णेय व प्रांतीय संयोजक संपर्क डॉ, एसएन शर्मा ने समाजसेवियों को परिषद से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। अतुल शंकर चौधरी ने प्रदूषण के खतरों से सचेत किया। संचालन सुनीता शर्मा तथा आशा बिसारिया ने किया। प्रांतीय विकास गोयल, प्रभात कृष्णा, संभव जैन उपस्थित रहे। ब्यूरो



विपिन गुप्ता और विष्णु शर्मा की टीम ने ली शपथ
मुख्य शाखा के अध्यक्ष विपिन कुमार गुप्ता, सचिव आशा बिसारिया, कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा, संयोजक संपर्क अनिल शर्मा, संयोजक संस्कार शैलेंद्र राघव, संयोजक सेवा यतेंद्र गुप्ता, संयोजक महिला सहभागिता डॉ सुमन गुप्ता, संयोजक पर्यावरण राजेश शर्मा, संयोजक राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता सरोज शर्मा, संयोजक भारत को जानो विक्रम सिंह, संयोजक गुरु वंदन छात्र अभिनंदन रमेश अधीर तथा मीडिया प्रभारी के रूप में डॉ. जयशंकर दुबे को शपथ ग्रहण कराई गई। नव उदय शाखा के अध्यक्ष के रूप में विष्णु शर्मा, सचिव मधुर वार्ष्णेय , कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता, संयोजक महिला सहभागिता नीलिमा गुप्ता, संयोजक संपर्क मोहित गोयल, संयोजक संस्कार संध्या गुप्ता , संयोजक पर्यावरण प्रीति कश्यप, संयोजक सेवा पराग बंसल, तथा नगर संयोजक संगीता शर्मा को शपथ ग्रहण कराई गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed