{"_id":"6a25d9f27c732dcf7c0c5586","slug":"no-compromise-on-safety-standards-electricity-workers-must-use-equipment-md-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-136271-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं, उपकरणों का अनिवार्य उपयोग करें बिजली कर्मी : एमडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं, उपकरणों का अनिवार्य उपयोग करें बिजली कर्मी : एमडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल। हाईटेंशन लाइनों पर काम करते वक्त हुए हादसों का संज्ञान पश्चिमांचल विद्युत वितरण खंड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने लिया है। मुरादाबाद मंडल के अलग-अलग जिलों में निरीक्षण और व्यापक समीक्षा के बाद विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। बताया कि सुरक्षा मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि सभी कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य उपयोग करें और सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।
दरअसल, प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने और राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा और बिजनौर में अलग-अलग विद्युत वितरण खंड का मैराथन निरीक्षण और व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली, स्मार्ट मीटरिंग, पीएम सूर्य घर योजना तथा उपभोक्ता सेवाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।
बैठक में प्रबंध निदेशक ने अधीक्षण अभियंताओं, अधिशासी अभियंताओं और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि मासिक और प्रगामी राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में प्राप्त किया जाए। स्पष्ट कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। कहा कि जिन खंडों, उपखंडों अथवा उपकेंद्रों में निर्धारित लक्ष्य पूरे नहीं हो रहे हैं, वहां संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही लाइन लॉस, कलेक्शन एफिशिएंसी एवं थ्रो रेट में उल्लेखनीय सुधार लाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक के दौरान स्मार्ट मीटरिंग से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान, शत-प्रतिशत बिलिंग, बिल संशोधन, खराब मीटरों के शीघ्र प्रतिस्थापन तथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित बिल उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने तथा स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने बिजनेस प्लान के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।
0000
इनसेट
फॉल्ट ठीक कर व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो शेयर करने के भी निर्देश
अधिकारियों को चेताया कि 1912 सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित होना चाहिए। किसी भी फॉल्ट की स्थिति में तत्काल सूचना व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की जाए और किए गए कार्यों की फोटोग्राफ नियमित रूप से अपलोड की जाएं, जिससे कार्यों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके।

Trending Videos