सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Myriad problems in Kotpurvi... how to overcome them?

Sambhal News: कोटपूर्वी में समस्याएं अपार... कैसे पाएं पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Myriad problems in Kotpurvi... how to overcome them?
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका के वार्ड संख्या-30 मोहल्ला देहली दरवाजा के अंतर्गत मोहल्लों में समस्याएं अपार हैं। कई स्थानों पर सड़कें उखड़ी हुई हैं और उन पर गंदगी फैल रही है। गर्मी में वाटर कूलर भी खराब हैं। इससे भीषण गर्मी में लोगों को शीतल जल भी नहीं मिल रहा है। कोटपूर्वी मोहल्ले में पाइप लाइन तक नहीं है। इस कारण समस्या ज्यादा है। जलभराव, खराब सड़कें और गंदगी जैसी यह समस्याएं लोगों के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। इन बुनियादी सुविधाओं के अभाव और प्रशासन की अनदेखी के कारण यहां जनजीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। लोगों ने बताया कि सड़कों और मुख्य द्वारों के आसपास अवैध कब्जों और अतिक्रमण के कारण आए दिन भारी जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है।
Trending Videos

बारिश के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या भी उत्पन्न होती है। सीवर लाइनों की उचित सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। बताया कि मुख्य मार्गों और अंदरूनी गलियों में गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। वहीं, नियमित साफ-सफाई न होने से कचरे के ढेर जमा हो जाते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed