{"_id":"699b697965272fc8a8054c9f","slug":"bike-rider-woman-dies-after-being-hit-by-truck-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-132528-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की जान गई
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र में संभल-आदमपुर मार्ग पर गांव नारंगपुर के पास रविवार को दोपहर करीब 2.15 बजे सामने से आए ट्रक की टक्कर से असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी बाइक सवार देवी (38) की मौत हो गई, जबकि पति रमेश चोटिल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया।
गांव गुमसानी निवासी रमेश ने बताया कि रविवार को वह पत्नी देवी को साथ लेकर बाइक से रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर में बहन नन्ही के घर जा रहे थे। जैसे ही गांव नारंगपुर के पास पहुंचे तो आदमपुर की तरफ से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही घायल होकर देवी बाइक से गिर गई और वह भी चोटिल हो गए।
हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर संभल की तरफ भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लाई। यहां डॉक्टर ने देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि रमेश का उपचार किया। देवी की मौत से बेटे राजेश और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कैला देवी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos