सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The bride's uncle created a ruckus and vandalized the wedding procession.

Sambhal News: बरात में दुल्हन के चाचा ने किया हंगामा, तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The bride's uncle created a ruckus and vandalized the wedding procession.
विज्ञापन
बबराला(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज में शनिवार की रात आई बरात में दुल्हन के चाचा ने ही शराब के नशे में जमकर तोड़फोड़ की। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। रविवार की सुबह बरात बिदा होने के बाद कार्रवाई के लिए शिकायत की गई, लेकिन बाद में समझौता हो गया।
Trending Videos


बबराला थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज में एक ग्रामीण की बेटी की बरात शनिवार देर शाम क्षेत्र के ही गांव सिंघदलनपुर से आई थी। रात में लगभग 11 बजे बरात चढ़त के दौरान दुल्हन का चाचा शराब पीकर गाली-गलौज करने लगा। उसके बाद एक अन्य युवक के साथ मिलकर कुर्सी व चार पहिया गाड़ी का शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात बढ़ने पर गांव के लोगों ने समझाकर सभी को शांत कर दिया। रविवार की सुबह बरात की विदा होने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर मौखिक रूप से शिकायत की। मामला पुलिस के पास तक पहुंचने के बाद दोपहर में गांव के ही कुछ लोगों ने फैसला करा दिया। कार्यवाहक प्रभारी बृजपाल सिंह ने बताया कि बरात में झगड़े की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। किसी की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed