सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenager thrown off the road for paying less fare

Sambhal News: किराया कम देने पर किशोर को रास्ते में उतारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Teenager thrown off the road for paying less fare
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव ठाटी के निवासी प्रदीप बड़े भाई मोनू के साथ दिल्ली गया था। 19 फरवरी की शाम मोनू ने भाभी कविता और प्रदीप को दिल्ली से कैलादेवी होते हुए चंदौसी जाने वाली प्राइवेट बस में बैठा दिया था। रास्ते में कंडक्टर ने किराया मांगा। कविता ने दो सवारियों के 350 रुपये दे दिए लेकिन परिचालक ने 400 रुपये की मांग की।
Trending Videos

आरोप है कि 50 रुपये कम होने पर परिचालक ने किशोर को सिंकदराबाद व बुलंदशहर के बीच में हाथ पकड़कर उसे बस से नीचे उतार दिया था। घबराई कविता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन रात में किशोर की तलाश में जुट गए, लेकिन दो बीतने के बाद भी किशोर का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह में परिजनों ने उसी बस को गांव में रोक लिया और चालक परिचालक से किशोर के बारे में जानकारी की। उन्होंने बताया कि हमने रास्ते में छोड़ दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक परिचालक को थाने ले गई।
रविवार को राहगीरों ने किशोर को गाजियाबाद के दादरी थाने में किशोर को पहुंचा दिया। पुलिस ने परिजनों को किशोर की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन किशोर को लेने के लिए दादरी के लिए रवाना हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed