{"_id":"699b69d3a737c8b2080e46a2","slug":"the-non-shifting-of-the-power-line-is-becoming-an-obstacle-in-the-widening-of-the-intersection-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-132522-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजली लाइन का शिफ्ट न होना चौराह के चौड़ीकरण में बन रहा बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजली लाइन का शिफ्ट न होना चौराह के चौड़ीकरण में बन रहा बाधा
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण को लेकर बिजली निगम ने बिजली लाइन, पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य शुरू नहीं किया है। जबकि पीडब्ल्यूडी ने बिजली निगम को दो बार में 15 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया है।
शासन ने चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण को लेकर 62 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा एक तरफ पुलिया बॉक्स बनाने का काम किया जा रहा है। इस चौराहे के चौड़ीकरण में बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर और पोल भी बाधक हैं। इनकी शिफ्टिंग बिजली निगम को की जानी है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने बिजली निगम को जुलाई 2025 में 10.80 लाख रुपये और नवंबर में 4.56 लाख रुपये का भुगतान किया था।
बिजली निगम को शिफ्टिंग का कार्य शुरू कराना था लेकिन अधिकारी उदासीन बने हैं। वर्तमान में चौराहे की सूरत बदरंग नजर आ रही है। अगर शिफ्टिंग का कार्य शुरू होकर समाप्त हो गया होता तो पीडब्ल्यूडी द्वारा दूसरी साइडों में भी चौड़ीकरण कार्य शुरू करा दिया जाता। बिजली निगम के एसडीओ प्रथम जेपी वार्ष्णेय का कहना है कि एक्सईएन से इस मामले में बात हुई थी।
उन्होंने बताया था कि कुछ बजट पीडब्ल्यूडी पर रुका है। शिफ्टिंग कार्य का टेंडर पूरा बजट मिलने पर ही होगा। वहीं एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश ने बताया कि बिजली निगम को ट्रांसफार्मर, लाइन और पोल शिफ्टिंग के लिए बजट का भुगतान कर दिया गया है। बिजली निगम के अधिकारियों से काम शुरू कराने के लिए कहा भी गया है।
Trending Videos