सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP Stages Protest Over Indecorous Remarks Against PM

Sambhal News: पीएम के लिए अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
BJP Stages Protest Over Indecorous Remarks Against PM
विज्ञापन
बहजोई। प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट सभागार के बरामदे में धरना-प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार रिंकू ने किया।
Trending Videos

बृहस्पतिवार दोपहर कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद अजेंद्र सिंह के खिलाफ विरोध जताया। जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए की गई अमर्यादित टिप्पणी लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है और इससे देश की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि सपा सांसद सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास विकास के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए वह व्यक्तिगत हमलों और ओछी राजनीति का सहारा ले रहा है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने नेता और देश के प्रधानसेवक के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। गुन्नौर के पूर्व विधायक अजीत कुमार राजू ने समाजवादी पार्टी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
पूर्व दर्जा मंत्री मंजू दिलेर ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं का अपमान करती रही है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के इस्तीफे की भी मांग की।
इस दौरान नगर अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मनोज कठेरिया, विकास वार्ष्णेय, जयप्रकाश गुप्ता, मुकुल रस्तोगी, मोहित गौड़, भुवनेश राघव, मोक्षिका शर्मा, मंजू वाल्मीकि और राधा दिलेर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed