सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Storm and Rain Wreak Havoc; Power Out for 15 Hours

Sambhal News: आंधी-बारिश बनी आफत, 15 घंटे से गुल है बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Storm and Rain Wreak Havoc; Power Out for 15 Hours
विज्ञापन
संभल। आंधी और बारिश ने आम जनमानस का ही जनजीवन प्रभावित नहीं किया, बल्कि बिजली विभाग को भी बड़ा झटका दिया है। खंभे, ट्रांसफार्मर व अन्य क्षति होने से करीब सवा करोड़ रुपये की हानि का अनुमान है। वहीं, दूसरी ओर कई क्षेत्रों में 15 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल होने से पानी को भी लोग तरस गए।
Trending Videos

बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते घरों में लगे इन्वर्टर भी बंद हो गए और लोग परेशान नजर आए। शहर से लेकर देहात तक यही स्थिति नजर आई। संभल एक्सईएन विद्युत ने बताया कि खंभे, लाइन और ट्रांंसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हुई है। बृहस्पतिवार को सारा दिन सुधार कराने का काम कराया गया है। शहरी क्षेत्र में जल्द सुधार करा दिया गया था। देहात क्षेत्र में समय लगा है। बताया कि इस आंधी के चलते विभाग का करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर चंदौसी डिवीजन के एक्सईएन विद्युत लवदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उनके डिवीजन में 278 खंभे और 46 ट्रांसफार्मर व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। इसमें विभाग को करीब 95 लाख रुपये की हानि हुई है।
संभल और चंदौसी डिवीजन में हाईटेंशन लाइन, खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। संभल और चंदौसी डिवीजन क्षेत्र में करीब 15 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लोगों के घरों में पीने के लिए पानी तक नहीं बचा। सबमर्सिबल पंप जिन घरों में लगे हैं उनको ज्यादा दुश्वारी का सामना करना पड़ा।



संभल-मुरादाबाद मार्ग पर 25 स्थानों पर पेड़ गिर गए। इससे यातायात थम गया। रात को ही पुलिस ने मोर्चा संभाला और क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात बहाल किया गया। यही स्थिति संभल-चंदौसी रोड पर बनी। 50 से ज्यादा स्थानों पर पेड़ गिरे। इन पेड़ को भी मुख्य मार्ग से पुलिस ने ही हटवाया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका।

00000



संभल डिवीजन के 75 प्रतिशत गांवों में बाधित रही बिजली

संभल डिवीजन के एक्सईएन विद्युत रघुनाथ मित्तल ने बताया कि आंधी और बारिश से ग्रामीण इलाके में बड़ा नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और इससे ही आपूर्ति बाधित हो गई। बताया कि संभल डिवीजन के 75 प्रतिशत देहात क्षेत्र प्रभावित रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही टीमाें को लगाकर सुधार कराया गया। शाम तक गांव सेंडा में सुधार नहीं हो सका था। बाकी अन्य गांवों में आपूर्ति बहाल हो गई है।



00000

आंधी में मकान गिरा, बकरी की मौत, पशुपालक घायल



मढ़न। असमोली के गांव मीरपुर साकीपुर में बुधवार की रात तेज आंधी-बारिश से गांव निवासी रशीद का मकान गिर गया। इसमें उनकी एक बकरी की मौत हो गई। दूसरी बकरी घायल हुई है। इस हादसे में रशीद को भी चोट आई है। पीड़ित ने बताया कि मकान गिरने से काफी नुकसान हुआ है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते मकान बनाना चुनौतीपूर्ण है। संवाद



0000000

आंधी से आम के बाग को भारी नुकसान



ओबरी। असमोली ब्लॉक के गांव हीरापुर में स्थित आम के बाग में काफी नुकसान हुआ है। बाग की रखवाली कर रहे मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि आंधी इतनी भीषण थी कि कई भारी भरकम आम के पेड़ जड़ से उखड़ गए। जो पेड़ खड़े रहे, उन पर लगे आम भी तेज हवाओं के झोंकों से जमीन पर गिर गए। काफी नुकसान हो गया है। संवाद

00000
खंभे, ट्रांसफार्मर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त होने से विभाग को करीब 95 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सभी जेई से अपने-अपने क्षेत्र की आकलन रिपोर्ट दी है।
-लवदीप श्रीवास्तव, एक्सईएन, विद्युत, चंदौसी



बहजोई के नगर व ग्रामीण अंचलों की गुल रही बिजली
बहजोई। बुधवार को रात में तेज आंधी व बारिश के चलते नगर व ग्रामीण अंचलों की बिजली गुल हो गई। फाल्ट आदि के चलते काफी देर तक बिजली न आने से उपभोक्ताओं को मुश्किल झेलनी पड़ी। इसके बाद, फाल्ट ठीक हुआ और इन इलाकों की बिजली आपूर्ति बहाल हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed