सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   NEET Cancellation Heightens Aspirants' Anxiety; Forced to Prepare Anew

Sambhal News: नीट निरस्त होने से अभ्यर्थियों की बढ़ी चिंता, दोबारा तैयारी की मजबूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
NEET Cancellation Heightens Aspirants' Anxiety; Forced to Prepare Anew
विज्ञापन
चंदौसी। जिले में नीट निरस्त होने पर अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। तीन मई को परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थी अब परिणाम का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मंगलवार यानी 12 मई को परीक्षा निरस्त होने की सूचना से उनका इंतजार और तैयारी दोनों प्रभावित हो गए है। इस फैसले के बाद अभ्यर्थियों में निराशा का माहौल है और उन्हें एक बार फिर से परीक्षा की तैयारी में जुटना होगा।
Trending Videos


अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका पेपर अच्छा गया था और उन्हें बेहतर रैंक मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब दोबारा परीक्षा होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। छात्रों ने बताया कि परीक्षा की तैयारी में लंबे समय से मेहनत चल रही थी और परीक्षा होने के बाद वह राहत महसूस कर रहे थे। अब दोबारा परीक्षा होने की संभावना से उनमें तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा देने के लिए उन्हें फिर से दूसरे शहरों में जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि पहली परीक्षा में ही आने-जाने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में काफी खर्च हो चुका है। अब दोबारा परीक्षा की तैयारी के साथ यात्रा की चिंता भी बढ़ गई है।
.............................
अभ्यर्थी बोले-
पेपर अच्छा गया था और अच्छे अंक आने की उम्मीद थी, लेकिन अब दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी।
राधिका पाल, अभ्यर्थी
.......................

परीक्षा के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब फिर से तैयारी करनी पड़ रही है।
अनन्या गुप्ता, अभ्यर्थी
.............................
पहली परीक्षा में काफी मेहनत हुई थी, लेकिन अब दोबारा परीक्षा होने से परेशानी बढ़ गई है।
परमार्थ शर्मा, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed