{"_id":"6a0637da1eed21a66f0799be","slug":"remaining-funds-received-construction-of-dilapidated-roads-to-accelerate-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-135361-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अवशेष धनराशि मिली, जर्जर सड़कों के निर्माण में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अवशेष धनराशि मिली, जर्जर सड़कों के निर्माण में आएगी तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल। मुरादाबाद मंडल में निर्माणाधीन 59 मार्गों का कार्य पूर्ण करने के लिए अवशेष धनराशि मिल गई है। इससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। संभल जिले की बात करें तो, विशेषकर संभल-जोया मार्ग, सैदनगली-मनोटा मार्ग का अधूरा निर्माण पूरा हो सकेगा। कई और सड़कों का निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे आवागमन में सहूलियत हेागी।
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि संभल-जोया मार्ग पर विशेष फोकस रहेगा, क्योंकि इस मार्ग से सावन माह में कांवड़ियों के जत्थे आते हैं। सावन का माह निकट है। ऐसे में इस सड़क को तत्परता से पूर्ण कराना प्राथमिकता में है। मालूम हो, संभल-जोया मार्ग जिला प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर गांव मातीपुर समेत कई स्थानों पर निर्माण चल रहा है।
इसके अलावा मेहुआ से पवसरा मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। लंबे समय तक जर्जर रहा बबराला-गवां मार्ग से देवरा भूरा मार्ग सुधर जाएगा। इस मार्ग की विशेष मरम्मत होगी। संभल तहसील मुख्यालय की शहरी आबादी के लिए जलालपुर मोहम्मदाबाद में बॉक्स कल्वर्ट पुलिया का निर्माण होगा। ताकि आवागमन सुगम बनेगा। इसके अलावा फैजपुर से रजावली मार्ग की मरम्मत होगी। एक्सईएन ने बताया कि जिले में धर्म पथ योजना से भी तीन सड़कों पर काम होगा।
इसमें सबसे महत्वपूर्ण चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग है। जबकि बबराला से राजघाट मार्ग दो लेन बनेगा। सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा मुरादाबाद-गवां अनूपशहर मार्ग से हरिबाबा धाम मंदिर तक पहुंच मार्ग और परिक्रमा मार्ग बनेगा। संवाद
Trending Videos