सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Harthala team defeated Sirsi, while Tanda defeated the Muzaffarnagar team.

Sambhal News: हरथला की टीम ने सिरसी व टांडा ने मुजफ्फरनगर की टीम को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The Harthala team defeated Sirsi, while Tanda defeated the Muzaffarnagar team.
विज्ञापन
सिरसी(संभल)। जवाहर लाल मेमोरियल इंटर कालेज के मैदान पर चल रहे फुटबाॅल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच हरथला बॉयज मुरादाबाद और सिरसी स्पोर्टिंग बी के बीच खेला गया, जिसमें हरथला बॉयज मुरादाबाद ने सिरसी स्पोर्टिंग बी को 2-0 गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मैच में टांडा ने मुजफ्फरनगर को 2-0 से हरा दिया।
Trending Videos

पहले हाफ के 10वें मिनट में हरथला बॉयज के खिलाड़ी अरमान ने गोल कर टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी पहले हाफ के ही 20वें मिनट में हरथला बॉयज के खिलाड़ी फरमान ने सिरसी स्पोर्टिंग बी के डिफेंस को छकाते हुए दूसरा गोल कर टीम को दो गोल की निर्णायक बढ़त दिलाई। पूरे मैच में अधिकतर समय तक बाल हरथला बॉयज मुरादाबाद के खिलाड़ियों के पास रही अंतिम सीटी बजने पर हरथला ब्वायज मुरादाबाद 2-0 से विजय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच मुजफ्फरनगर और टांडा के बीच खेला गया जिसमें टांडा ने मुजफ्फरनगर को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच के पहले हाफ के 7वें मिनट में टांडा के खिलाड़ी गजेंद्र ने गोल कर टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। मुजफ्फरनगर की टीम ने भी जवाबी हमले किए, लेकिन टांडा के गोलकीपर ने अच्छा बचाव करते हुए हमलों को विफल कर दिया।
पहले हाफ में टांडा एक गोल से आगे रही दूसरा हाफ शुरू होते ही टांडा के खिलाड़ी गजेंद्र ने दूसरा गोल कर टीम को दो गोल की बढ़त दिलाई। मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने टांडा के गोलपोस्ट पर निशाना लगाया, लेकिन बाल गोलपोस्ट से टकराकर बाहर चली गई। मैच की अंतिम सीटी बजने पर टांडा 2-0 से विजय रही।
मैच के मुख्य अतिथि चौधरी हसन आरिफ रहे। मुख्य रेफरी की भूमिका फरमान ने निभाई, सहायक रेफरी सामिन और फैजान रहे। कमेंट्री नवाब हैदर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed