फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Body of married woman found hanging in room

Sambhal News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging in room
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भगतपुर पहली के रहने वाले अमन की पत्नी नेहा (27) का शव मंगलवार शाम चार बजे कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मृतका की सास रत्नेश ने बताया कि उनके पति और बेटा अमन ट्रक चालक हैं। मंगलवार को वह अपनी पोती रूबी को दवा दिलाने के लिए चंदौसी गई हुई थी। घर पर उनकी पुत्रवधु नेहा अकेली थी। शाम करीब चार बजे जब वह पोती को दवा दिलाकर वापस घर पहुंची, तो कमरे में नेहा का शव छत के कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जानकारी में सामने आया है कि घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। महिला ने किन कारणों से आत्महत्या की, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त होती है तो उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed