{"_id":"6a6e5c5fdbb02ea87709fbf3","slug":"violent-clash-between-two-groups-over-a-land-dispute-five-injured-including-three-women-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-138418-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजपुरा। गांव करकौरा में शनिवार को वर्षों पुराने जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और लोहे की सरियां चलने से तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी धर्मेंद्र और जीतपाल के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी और विवाद हो चुका है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले विवाद गाली-गलौज तक सीमित रहा, लेकिन कुछ ही देर में दोनों ओर से लाठी-डंडे और लोहे की सरियां निकल आईं। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में एक पक्ष के धर्मेंद्र, रौदास, रूबी, अनु और विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला किया। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उन्हें भी मारपीट में चोटें आईं। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घायल धर्मेंद्र के चाचा रूपवीर सिंह ने रजपुरा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के प्रताप, सरनाम, महेश, जीतपाल, प्रेम और हरवेश ने एकराय होकर उनके परिवार पर हमला किया। आरोप है कि हमलावर पहले से ही मारपीट की तैयारी करके आए थे और जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों एवं लोहे की सरियों से हमला किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।