{"_id":"6a6e5ccf7b38b3623f09f7ae","slug":"farmers-submitted-a-memorandum-to-the-sdo-regarding-the-power-crisis-sambhal-news-c-204-1-chn1003-131474-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजली संकट को लेकर किसानों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजली संकट को लेकर किसानों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और किसानों ने बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के एसडीओ पंचम को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। किसानों ने एनई फीडर पर नियमित थ्री-फेज बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर विद्युत लाइनों को बदलने तथा ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में कम वर्षा होने से धान की फसलें प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली की आवश्यकता है लेकिन थ्री-फेज आपूर्ति हर रोज नहीं मिल रही। जगह-जगह जर्जर लाइनों से आए दिन तार टूट जाते हैं, जिससे आपूर्ति बाधित होती है और जनहानि का खतरा भी बना रहता है। खेतों की सिंचाई प्रभावित होने के कारण फसलें सूखने लगी हैं।
एसडीओ पंचम ने कहा कि विभाग किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि एनई फीडर की लाइन काफी लंबी होने और अधिक लोड के कारण बार-बार फॉल्ट आते हैं, जिसके चलते कभी-कभी आपूर्ति प्रभावित होती है। स्थायी समाधान नए बिजलीघर के निर्माण से ही संभव है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने कहा कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) से मेरठ में मिलकर नए बिजलीघर की स्थापना की मांग करेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष (संभल) राहुल कश्यप, संजीव राघव, शैलभ शर्मा, सत्यम राघव, रामपाल सिंह, अजेंद्र राघव, बबलू, मनोज कुमार, अमर सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह तोमर, रामेश्वर पाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
असालतपुर जारई में जल्द लगेगा 250 केवीए ट्रांसफार्मर
किसानों ने ग्राम असालतपुर जारई में अधिक लोड के कारण बार-बार फुंक रहे 100 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की। इस पर एसडीओ ने बताया कि गांव में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर पहले ही स्वीकृत हो चुका है। उसके लिए फाउंडेशन निर्माण का कार्य शुरू कराया जा रहा है और जल्द ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र की बिजली समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।