{"_id":"6a6e5c9edc31ffb9a204dc2c","slug":"the-administration-had-the-dilapidated-building-demolished-sambhal-news-c-204-1-chn1011-131463-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जर्जर भवन को प्रशासन ने कराया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जर्जर भवन को प्रशासन ने कराया ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर। नगर के मोहल्ला सराय में शनिवार को लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े एक मकान को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
मोहल्ला सराय निवासी शबनम जमाल का मकान काफी समय से जर्जर अवस्था में था। नगर पंचायत की ओर से पूर्व में निरीक्षण के बाद भवन को खतरनाक घोषित किया जा चुका था। इसके बावजूद भवन नहीं हटाए जाने से गिरने की आशंका बनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने भी कई बार इस संबंध में चिंता जताई थी। बाद में भवन स्वामी ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को नगर पंचायत प्रशासन की टीम पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और जेसीबी से भवन का ध्वस्तीकरण कराया। कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। ईओ अमरेश तिवारी ने बताया कि भवन अत्यधिक जर्जर हो चुका था और उसके कभी भी गिरने की आशंका थी। इससे आसपास रहने वाले लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ था। इसी को देखते हुए सक्षम अधिकारी के आदेश के अनुपालन में भवन को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त कराया गया।