फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wanted individual arrested in connection with the death of a youth who attempted self-immolation.

Sambhal News: आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की मौत के मामले में वांछित गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Wanted individual arrested in connection with the death of a youth who attempted self-immolation.
धनारी। थाना परिसर के मुख्य गेट के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस जिला न्यायालय चंदौसी ले गई। जहां पेशी के बाद न्यायालय परिसर में आरोपी की अचानक हालत बिगड़ गई। हार्ट अटैक की आशंका में पुलिस कर्मी आरोपी को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सुधार होने पर वापस भेज दिया। चिकित्सक का कहना है कि घबराहट के कारण हालत बिगड़ी थी।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव बगढेर निवासी मोरध्वज (35) ने 18 जून की शाम थाना परिसर के मुख्य गेट के सामने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 20 जून को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई राकेश की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेशपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी हप्पू उर्फ पप्पू निवासी बगढेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को चंदौसी न्यायालय में पेशी के लिए ले गई। जहां पेशी के बाद जेल ले जाते समय न्यायालय परिसर में अचानक आरोपी की हालत बिगड़ गई। हार्टअटैक की आशंका में पुलिस कर्मी उसे तत्काल सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि खाली पेट होने की वजह से घबराहट के कारण बेहोश हो गया था। फिलहाल सुधार के बाद उसे वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed