{"_id":"6a5152180d996813d90022cc","slug":"case-registered-against-five-people-including-the-husband-in-connection-with-a-womans-death-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-137510-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला की मौत के मामले में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला की मौत के मामले में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। गांव चाटन निवासी महिला राजकली की मौत के मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति रवि व जेठ जसपाल समेत कुलदीप, सरोज व जसवती उर्फ जस्सो के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना धनारी के गांव लहराभूड़ निवासी राजेश ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि करीब आठ माह पहले उसने अपनी बहन राजकली की शादी गांव चाटन निवासी रवि से की थी। शादी के बाद से पति व अन्य ससुराल वाले बहन से दहेज में बुलेट मोटर साइकिल व दो लाख रुपये की नकदी मांगने लगे।
असमर्थता दिखाने पर आए दिन बहन को प्रताड़ित करते। बीती 7 जुलाई को ताऊ से बहन ने फोन कॉल के माध्यम से ससुराल वालों की ओर से प्रताड़ित करने की बात कही। इस पर ताऊ ने उससे बहन राजकली को लाने की बात कही। इसके बाद, 9 जुलाई को उसकी बहन राजकली की गला दबाकर हत्या कर दी गई। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की मौत के मामले में भाई की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।