{"_id":"6a515181f3867500890875db","slug":"youth-dies-syringe-found-in-hand-injection-lying-nearby-sambhal-news-c-204-1-chn1001-130838-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवक की मौत, हाथ में मिली सिरिंज, पड़ोस में पड़ा था इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवक की मौत, हाथ में मिली सिरिंज, पड़ोस में पड़ा था इंजेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। बहजोई के मोहल्ला गोलागंज निवासी राकेश कुमार (35) की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कब्रिस्तान रेलवे फाटक के पास रेलवे मालगोदाम के चबूतरे पर पड़ा मिला। युवक के हाथ में सिरिंज और पास में इंजेक्शन पड़े होने से नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका पुलिस जता रही है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
परिजनों के अनुसार राकेश पेशे से इलेक्ट्रीशियन था। शुक्रवार दोपहर वह अपने भांजे हिमांशु के साथ काम का भुगतान लेने चंदौसी आया था। भुगतान मिलने के बाद दोनों रेलवे स्टेशन के बाहर एक होटल पर खाना खाने पहुंचे। भोजन करने के बाद उसने हिमांशु से थोड़ी देर में लौटने की बात कही और वहां से चला गया।
काफी देर तक वापस नहीं आने पर हिमांशु उसकी तलाश में निकल पड़ा। इसी दौरान भांजे को सूचना मिली कि कब्रिस्तान रेलवे फाटक के पास रेलवे मालगोदाम के चबूतरे पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो वह राजेश निकला। सूचना पर 112 पुलिस उसे सीएचसी लेकर आई, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस को घटनास्थल पर उसके हाथ में सिरिंज और पास में इंजेक्शन पड़ा मिला। कोतवाली प्रभारी संत कुमार ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।