{"_id":"6a78e7976c0f89116f075c3f","slug":"deliberations-on-industrial-development-and-financial-management-held-at-udyami-sangam-sambhal-news-c-204-1-chn1003-131682-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: उद्यमी संगम में उद्योगों के विकास और वित्तीय प्रबंधन पर किया गया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: उद्यमी संगम में उद्योगों के विकास और वित्तीय प्रबंधन पर किया गया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) एवं माधव ग्रांट मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमी संगम का आयोजन संजीवनी पैलेस में किया गया। उद्योगों के विकास और वित्तीय प्रबंधन पर मंथन हुआ। उद्यमियों ने विशेषज्ञों से उद्योग लगाने और उनके सफल संचालन की बारीकियां सीखीं।
उद्यमी संगम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के उद्योगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं का लाभ दिलाना और इसके लिए पेशेवर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. केके गोयल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल आवेदन कर देना पर्याप्त नहीं होता।
पात्रता की सही समझ, परियोजना की उचित संरचना, आवश्यक दस्तावेज, वित्तीय विवरण, तकनीकी रिपोर्ट, समयबद्ध आवेदन तथा संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व वरिष्ठ बैंकर एसके गोयल ने कहा कि किसी उद्योग की सफलता केवल मशीनरी लगाने या उत्पादन शुरू करने पर निर्भर नहीं करती, बल्कि परियोजना के वित्तीय प्रबंधन का भी महत्व होता है।