फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Risk of infectious diseases after floodwaters recede from the village.

Sambhal News: गांव से पानी उतरने के बाद संक्रामक बीमारियों का खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Risk of infectious diseases after floodwaters recede from the village.
जुनावई। गंगा का जलस्तर घटने के बाद जुनावई क्षेत्र के गांवों से बाढ़ का पानी निकल गया है। हालांकि, अब संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। प्रभावित गांवों में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई के चिकित्सा अधीक्षक विरास यादव के निर्देश पर उदिया नगला गांव में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने शिविर में 45 बीमार ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गईं। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के लिए पानी उबालकर पीने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी। विरास यादव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि प्रभावित गांव में अब पानी नहीं है। क्षेत्र का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। गंगा का पानी बझांगी गांव से करीब 50 से 60 मीटर की दूरी पर है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें नष्ट होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। इसके बावजूद हल्का लेखपालों के माध्यम से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed